Move to Jagran APP

बिना मास्क लगाए वाहन चालकों की हुई धरपकड़

जागरण संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निकाय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 06:40 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 06:09 AM (IST)
बिना मास्क लगाए वाहन चालकों की हुई धरपकड़
बिना मास्क लगाए वाहन चालकों की हुई धरपकड़

जागरण संवाददाता, उन्नाव : जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निकाय, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वच्छता के साथ मास्क पहनने को लेकर जागरूक किया। वहीं बिना मास्क लगाए वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया।

loksabha election banner

डीएम रवीन्द्र कुमार ने जनपद के सभी उप जिलाधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत को निर्देशित किया है कि वर्षा ऋतु के दौरान बीमारियों पर नियंत्रण हेतु सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता रखना अत्यन्त आवश्यक है। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों से सघन निरीक्षण कराते हुए स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। इसी के चलते बुधवार को शहर में नगर पालिका कर्मियों ने बिना मास्क न लगाए वाहन चालकों का चालान किया। नगर पालिका द्वारा अभियान चलाए जाने से शहर में वाहन चालकों में खलबली मची रही। बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, हरदोई पुल, गांधी नगर तिराहा पर सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहन मिन्नत करते भी दिखे लेकिन किसी की एक नहीं सुनी गई। सदर पुलिस ने भी हरदोई पुल पर मास्क की चेकिग का अभियान चलाया। नगर पालिका द्वारा 4 हजार का जुर्माना वसूल किया गया।

............

भागने में हुए घायल

- जब नगर पालिका और पुलिस ने मास्क न लगाने वालों की धरपकड़ की तो कई चालक भागने लगे। जिस पर इन्हें दौड़ा लिया गया। इस कारण कई वाहन चालक गिरकर घायल भी हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.