उन्नाव में कोर्ट मैरिज के बाद करने जा रहा था दूसरी शादी, बरात जाने से पहले पुलिस ने दूल्हे को उठाया
उन्नाव में एक युवक को पहली पत्नी से कोर्ट मैरिज के बाद दूसरी शादी करने से पहले पुलिस ने हिरासत ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
पहली पत्नी से कोर्ट मैरिज के बाद दूसरी शादी।
बरात निकलने से पहले पुलिस ने दूल्हे को पकड़ा।
युवक ने स्वजनों पर जबरन शादी का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। पहली पत्नी से कोर्ट मैरिज के बाद दूसरी शादी करने जा रहे युवक को बरात निकलने से पहले पुलिस ने हिरासत में ले लिया। युवक ने अपने ही स्वजन पर जबरन दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
अजगैन क्षेत्र के ग्राम अमरेथा निवासी एक युवती ने मंगलवार शाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 16 जनवरी 2026 में दिरगजखेड़ा निवासी युवक ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद वह उसे गांव नहीं ले गया। नवाबगंज कस्बा में किराए का घर लेकर साथ रहने लगा।
उसके घर वालों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ इस पर उन्होंने पति की दूसरी शादी रायबरेली के सरेनी में तय कर दी। मंगलवार को पति बरात लेकर रायबरेली जाने की तैयारी कर रहा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी मुकुल कुमार दुबे ने गांव पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। उसे लेकर थाना पहुंचे तो स्वजन भी पीछे से पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- 'CBI ने देरी की तो सजा मुझे क्यों मिल रही? अब सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी', सेंगर मामले में बोली उन्नाव रेप पीड़िता
युवक ने पुलिस को बताया कि वह युवती के साथ ही रहना चाहता है। उसने उससे शादी की है। स्वजन उसकी जबरन दूसरी शादी करा रहे हैं। युवक की यह बात सुनते ही स्वजन का आपस में विवाद होने लगा। कार्यवाहक थाना प्रभारी मुकुल दुबे ने बताया युवक को किसी तरह का खतरा न हो इसलिए उसे थाना में ही रोका गया है।
उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। युवक का युवती के साथ चार साल रिलेशन में रह रहा था। उसके एक वर्ष की बेटी भी है।
