विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में एआरपी नियुक्ति प्रक्रिया फिर से शुरू, 2 नवंबर तक करें आवेदन

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:36 PM (IST)

उन्नाव में एआरपी नियुक्ति प्रक्रिया को अनियमितताओं के कारण नए सिरे से शुरू किया गया है।

बेसिक शिक्षा विभाग में रिक्त पदों के लिए अब 2 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग में रिक्त पदों के लिए अब 2 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।

HighLights

  1. उन्नाव में पुरानी एआरपी नियुक्ति प्रक्रिया रद्द।

  2. नए सिरे से आवेदन की अंतिम तिथि 2 नवंबर।

  3. जिले में 24 एआरपी पद अभी भी रिक्त।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी। 15 सितंबर को हुई लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार कराए बिना ही प्रक्रिया नए सिरे से कराने का फैसला लिया गया है। पहले की परीक्षा निरस्त कर दी गई है और अब दो नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों के सहयोगात्मक सुपरविजन के लिए एआरपी तैनात किए जाते हैं। जिले के नगर क्षेत्र और 16 ब्लॉकों में पांच-पांच एआरपी के हिसाब से कुल 85 पद निर्धारित हैं। वर्तमान में 61 एआरपी तैनात हैं और 24 पद रिक्त हैं।

असोहा, बिछिया, फतेहपुर चौरासी, नगर क्षेत्र, बीघापुर, मियागंज, नवाबगंज, पुरवा, सफीपुर और सिकंदरपुर कर्ण में एक-एक पद पर नियुक्ति होनी है। गंजमुरादाबाद, हिलौली और सुमेरपुर में चार-चार, जबकि, बांगरमऊ में दो पद खाली हैं।

पूर्व में कराई गई परीक्षा रद करने के बाबत बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रक्रिया में शासनादेश के नियमों का ख्याल न रखने पर सवाल खड़े हुए थे। जिस पर समिति अध्यक्ष और डीएम की ओर से प्राप्त अनुमोदन पर इसे पुन: कराने का निर्णय लिया गया है। वहीं डायट प्राचार्य प्रसेनजीत निरस्त प्रकिया से खुद को अंजान बताते रहे।