ठंड बढ़ा रही कंपकंपी, दो की मौत
जागरण संवाददाता, उन्नाव : ठंड से लोगों का बुरा हाल है। रात में पड़ रही हाड़ कंपा देने
जागरण संवाददाता, उन्नाव : ठंड से लोगों का बुरा हाल है। रात में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड लोगों की ¨जदगी पर भारी पड़ रही है। यदि दोपहर में धूप न निकले तो ठंड से दो-चार करना मुश्किल हो जाए। 24 घंटे में ठंड से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
गुरुवार को जिले में भीषण ठंड पड़ी। सुबह हवा चलने से गलन इस कदर रही कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। सड़क पर सुबह 6 से 9 बजे तक खासा सन्नाटा रहा। जब धूप के तेवर गर्म हुए तो सड़क पर हलचल दिखी। अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। रात में ठंड का हाल यह है कि हल्का कोहरा के साथ गलन हो रही है। जिससे सड़क पर रहने वाले लोगों की जान पर आफत आ गई है। अलाव कम जलने से गरीबों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली क्षेत्र के राम बक्श खेड़ा में तीन दिन पहले दुर्गा (65) पत्नी बराती को ठंड लग गयी थी। सांस में दिक्कत हुई तो परिजन गुरुवार को जिला अस्पताल लेकर आए जहां उनकी मौत हो गयी। इसी तरह दो दिन पहले सड़क पर अज्ञात 75 वर्षीय वृद्ध लोगों को पड़ा मिला था जिस पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान बुधवार रात वृद्ध की मौत हो गई।