विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से फिर दो मौत, 200 नए पीड़ित

By JagranEdited By:
Published: Tue, 25 Sep 2018 11:22 PM (IST)

जागरण टीम, उन्नाव : बुखार का कहर बेकाबू है। तमाम प्रयासों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बुखार प

बुखार से फिर दो मौत, 200 नए पीड़ित
बुखार से फिर दो मौत, 200 नए पीड़ित

जागरण टीम, उन्नाव : बुखार का कहर बेकाबू है। तमाम प्रयासों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बुखार पर नियंत्रण नहीं पा रहा है। हर दिन नए गांव बढ़ते जा रहे हैं। माखी थाना क्षेत्र के गांव खत्रिन खेड़ा में एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित एक महिला और ऊगू के एक युवक की मौत हो गई। छह और गांव बुखार की गिरफ्त में आ गए हैं, जहां संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष और सीएचसी-पीएचसी की टीमों ने पहुंच मरीजों को दवा दी। वहीं लगभग दो सौ नए बुखार पीड़ित मरीज मिले हैं, इनमें 50 को मलेरिया होने की संभावना पर स्लाइड बना परीक्षण को भेजा गया है। मंगलवार को हुई दो मौतों को मिलाकर एक पखवारा में बुखार से 25 लोग जान गवां चुके हैं।

माखी थाना क्षेत्र के गांव खत्रिनखेड़ा निवासी मैकूलाल की पत्नी राजकुमारी 45 पत्नी मौकू लाल को जिला में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों से उसका इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से हैलट अस्पताल कानपुर रेफर फर कर दिया गया। हैलट ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि अभी भी गांव में पचास से अधिक बुखार के मरीज हैं। 21 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम की टीम गांव गई थी दवा वितरण किया था उसके बाद कोई नहीं गया। उगू के मोहल्ला गन्नू निवासी महेश द्विवेदी (40) को सोमवार रात बुखार आया था, जिस पर उसने कोई दवा नहीं ली। मंगलवार सुबह अचानक बुखार तेज हो गया और परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। कस्बे वालों ने बताया कि अभी दर्जनों बुखार के मरीज हैं। बुखार से मौत होने के बाद दहशत फैल गई।