तीन घरों से लाखों सामान किया साफ
संवाद सूत्र आसीवन मंगलवार रात चोरों ने नौहाई गांव के तीन घरों को निशाना बनाया। दीवार के सहारे घर मे घुसे चोरों ने नगदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। सुबह सामान बिखरा देख परिजनों को चोरी की जानकारी हुई।
संवाद सूत्र, आसीवन : मंगलवार रात चोरों ने नौहाई गांव के तीन घरों को निशाना बनाया। दीवार के सहारे घर मे घुसे चोरों ने नकदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। सुबह सामान बिखरा देख परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। चोर एक बाग में टूटा बक्शा छोड़कर फरार हो गए।
थाना क्षेत्र के नौहाई खुर्द गांव निवासी तेज पाल पुत्र रामेश्वर ने गांव में ही एक नया मकान बनवाया है। तेज पाल रात में उसी मकान में सोया हुआ था। पुराने घर में उसकी पत्नी राम कुमारी व पुत्री ऊषा देवी और दो बहुएं रामकुमारी, गीता सोई हुई थी। तेजपाल के दोनों पुत्र कानपुर चले गए थे। दोनों वहीं प्राइवेट नौकरी करते हैं। बृजरानी पत्नी स्वर्गीय बृजलाल व पुत्री रामदुलारी व राजदेव पुत्र गुलाब इन तीनों घरों मे महिलाएं ही अकेली रहती हैं। उसी का फायदा उठाते हुए बीती रात दीवार के सहारे घर मे घुसे चोरों ने तीनों घरों की नगदी व जेवरात पार कर दिया। सुबह महिलाओं ने टूटी अलमारी व बिखरे पडे़ कपड़ों को देख कर इधर-उधर देखा तो वहां रखा बक्सा गायब मिला। तब जाकर घर में चोरी होने की जानकारी हुई। पता करने पर घर से कुछ ही दूर बाग में टूटा बक्शा व कपडे़ बिखरे मिले। तीनो घरों से लगभग जेवर व नकदी समेत एक लाख पचास हजार रुपये का चोरों ने माल पार कर दिया। ग्राम प्रधान अनवर ने डायल 100 पर चोरी की जानकारी दी। हैदराबाद चौकी प्रभारी पवन कुमार पाठक ने बताया शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।