फंदे से लटका मिला युवक का शव
संवाद सूत्र, अचलगंज : ग्राम टिकौली में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटक
संवाद सूत्र, अचलगंज : ग्राम टिकौली में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थाना क्षेत्र के टिकौली निवासी स्व. राजेंद्र पासी के पुत्र अनिल कुमार (25) का शव गुरुवार सुबह दस बजे घर के अंदर बने कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। घटना के समय अनिल घर में अकेला था। साथ रह रही दोनों छोटी बहन गांव में कोटे की दुकान पर राशन लेने गईं थी। राशन लेकर घर लौटी तो भाई को फांसी पर लटका देखकर उनके होश उड़ गये। चिल्लाकर घर के बाहर भागकर आई और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी गयी। ग्रामीणों ने कंट्रोल रुम के जरिये इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर बेथर चौकी प्रभारी अमर ¨सह ने पहुंचे, पड़ोसियों व दोनों बहनों से घटना के बाबत जानकारी की गई। पुलिस के अनुसार मृतक सात बहनों का इकलौता भाई था। गांव में दो छोटी बहनों के साथ रहता था, मां अन्य दो बेटियों के साथ पंजाब में रहती है। दो बहनों की शादी हो चुकी है एक बहन की मौत हो चुकी है। मृतक फांसी के फंदे पर क्यों लटका या लटकाया गया इसके संबंध कोई कुछ नहीं बता पाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।