राहुल की जनसभा को लेकर एसपीजी ने लिया जायजा
चुनावी जंग में मंगलवार से दिग्गजों का घमासान शुरु हो जाएगा। अब तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के कार्यक्रमों को हरी झंडी मिल चुकी है। बड़े नेताओं की रैली और सभाएं पार्टी के प्रत्याशी को संजीवनी देने का काम करेंगे।
जागरण संवाददाता, उन्नाव : चुनावी जंग में मंगलवार से दिग्गजों का घमासान शुरू हो जाएगा। अब तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के कार्यक्रमों को हरी झंडी मिल चुकी है। बड़े नेताओं की रैली और सभाएं पार्टी के प्रत्याशी को संजीवनी देने का काम करेंगे। रविवार को एसपीजी अधिकारियों ने प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के दौरान सुरक्षा के प्रबंधों को लेकर मैदान का निरीक्षण किया।
चुनावी समर में बड़े नेता रैली और सभाएं कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम राकेश सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जीआइसी मैदान पर जनसभा के लिए अनुमति दी गई है। रविवार को एसपीजी ने डीएम देवेंद्र पांडेय और एसपी एमपी वर्मा के साथ जीआइसी मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की रणनीति तय। 23 अप्रैल को बांगरमऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, 25 अप्रैल को रामलीला मैदान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उसी दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जीआइसी मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। 26 को प्रियंका के आने की संभावना है, लेकिन अभी तक अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है।