Move to Jagran APP

पश्चिम की हवा से हल्की हुई गर्मी की तपिश

24 घंटे के भीतर मौसम में परिवर्तन आ गया। उत्तर की हवा चलने से जहां लू का जोर चल रहा था तथा तापमान 44 डिग्री के पार चला गया था तो वहीं शुक्रवार रात को आंधी-पानी आने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। पश्चिम की हवा चलने से लोगों को लू की तपिश से हल्की राहत मिली। साथ ही तापमान भी 40 डिग्री से नीचे आ गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 05:25 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 05:25 PM (IST)
पश्चिम की हवा से हल्की हुई गर्मी की तपिश
पश्चिम की हवा से हल्की हुई गर्मी की तपिश

जागरण संवाददाता, उन्नाव : 24 घंटे के भीतर मौसम में परिवर्तन आ गया। उत्तर की हवा चलने से जहां लू का जोर चल रहा था तथा तापमान 44 डिग्री के पार चला गया था तो वहीं शुक्रवार रात को आंधी-पानी आने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। पश्चिम की हवा चलने से लोगों को लू की तपिश से हल्की राहत मिली। साथ ही तापमान भी 40 डिग्री से नीचे आ गया।

loksabha election banner

लगातार जेठ माह में लू चलने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। शुक्रवार रात को अचानक आंधी व हल्की बारिश तो तापमान में अंतर आ गया। साथ ही हवा की रूख भी बदल गया। शनिवार को पश्चिम की हवा चलने से लोगों का गर्मी की तपन से हल्की राहत मिली। सुबह 9 बजे तापमान 32 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर में लू का प्रभाव कम रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकार्ड किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवा का रूख बदला है। ऐसे में उमस होगी, साथ ही आंधी आने की पूरी संभावना है। उमस ने किया बेहाल

बाहर लू के थपेड़े शनिवार को नहीं चले लेकिन घर के कमरों में लोगों को उमस ने बेहाल कर दिया। लोग उमस के कारण पसीना पोछने को विवश हुए। वहीं जिला अस्पताल में भी मरीज उमस से खासे परेशान रहे। मरीजों को लिए कूलर की व्यवस्था की गई है लेकिन पानी की कमी के कारण कूलर ठंडी हवा नहीं फेंक रहे हैं। अभी तक अस्पताल में एसी की भी व्यवस्था नहीं हो सकी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.