Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने पक्षी विहार का किया भ्रमण

संवाद सूत्र नवाबगंज विशेष सचिव मुख्यमंत्री ने रविवार को पक्षी विहार का भ्रमण किया। इस दौरान

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 11:58 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 12:05 AM (IST)
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने पक्षी विहार का किया भ्रमण
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने पक्षी विहार का किया भ्रमण

संवाद सूत्र, नवाबगंज : विशेष सचिव मुख्यमंत्री ने रविवार को पक्षी विहार का भ्रमण किया। इस दौरान व्यवस्था चाक चौबंद रही। सचिव ने पक्षियों के बारे में रेंजर से जानकारी ली। नए वर्ष का आगाज जैसे नजदीक आ रहा है। शहीद चन्द्रशेखर आजाद पक्षी विहार में प्रशासनिक उच्चाधिकारियों का आवागमन तेज हो गया है। जिसके चलते पक्षी विहार में स्थित वन्य जन्तु विभाग सामाजिक वानिकी व पर्यटन विभाग अलर्ट पर चल रहा है। शनिवार को वन सचिव संजय सिंह ने परिवार के साथ पक्षी विहार पहुंचे थे तो वही रविवार को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अमित सिंह ने परिवार के साथ भ्रमण किया। करीब दो बजे पहुंचे विशेष सचिव पहले वन विभाग के वन विश्राम भवन पहुंचे जहां से वह पक्षी विहार के झील परिसर गये जहां दूरबीन से पानी में तैरती साइबेरियन चिड़ियों को देखा। उन्होंने कार्यवाहक रेंजर विवेक वर्मा से प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों के बारे में भी जानकारी ली व पक्षी व्याख्यान केंद्र गए जहां प्रोजेक्टर मशीन से पक्षी विहार की हकीकत से रूबरू हुए। डियर पार्क देखा और हिरणों की संख्या के बारे में जानकारी किया। इस दौरान पक्षी विहार के कार्यवाहक रेंजर विवेक वर्मा वन विभाग रेंजर मयंक सिंह साथ रहे।

loksabha election banner

.......

शंकरपुर में जाल बिछाकर पकड़ा गया विशाल गिद्ध

संवाद सहयोगी, शुक्लागंज : गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के शंकर पुर में बाबा कुटी के पास एक बाग में काफी बड़ा गिद्ध रविवार को दोपहर में देखा गया। जिसे देखने के लिए गांव के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने ऐसा गिद्ध इससे पहले नहीं देखा था। गांव के लोगों ने इसकी सूचना कानपुर चिड़ियाघर व वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी। जिस पर दोपहर ढाई बजे कानपुर चिड़ियाघर से एक टीम पहुंची। जिसने गिद्ध को पकड़ने के लिए बड़ा जाल बिछाया। जाल के माध्यम से गिद्ध को पकड़ लिया गया। चिड़ियाघर से आई टीम उसे लेकर प्राणि उद्यान चली गई। गांव के लोगों की मानें तो चिड़ियाघर की टीम का कहना था कि यह विलुप्त प्रजाति का गिद्ध है। किसी तरह भटक कर यहां तक आ गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.