'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती
जागरण टीम उन्नाव नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को स्कूल-कॉलेज के साथ तहसीलवा
जागरण टीम, उन्नाव: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को स्कूल-कॉलेज के साथ तहसीलवार मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पराक्रम दिवस के रूप में नेताजी की जयंती मनाई गई। कई समाजिक संगठनों ने गोष्ठी भी की।
डीएसएन पीजी कॉलेज में मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी व महिला एसओ इंद्रपाल सिंह और प्राचार्य डा. मानवेंद्र सिंह ने सुभाष जयंती पर कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विचार गोष्ठी में पंकज गुप्ता ने कहा कि नेताजी ने उन्नाव से ही फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी। जनपद के महान पुरोधा पंडित विश्वम्भर दयालु त्रिपाठी को महासचिव मनोनीत किया था। युवा पीढ़ी को नेताजी के जीवन वृत्त से बहुत प्रेरणा मिलती है। संयोजन समिति में डॉ. विपिन सिंह, डॉ. सुनील वर्मा, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. मनीष सिंह सेंगर, डॉ. आशीष श्रीवास्तव मंचासीन रहे। गांधी विचार मंच एवं जन सरोकार के पदाधिकारियों ने भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसवीएम, एवीएम सहित नगर के सभी शिक्षण संस्थानों में नेताजी की जयंती मनाई गई। वोमेन इंपावरमेंट के बैनर तले घरेलू हिसा से महिलाओं का बचाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महादानियों ने रक्तदान कर पराक्रम दिवस पर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र दिया। शुक्लागंज में भाजपा के मंडल कार्यालय में भाजपाइयों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया। हसनगंज कस्बा मोहान में सपाइयों और बांगरमऊ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की ओर से इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जयंती मनाई गई। यहां तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रांत कार्यालय मंत्री सत्यम मिश्रा, जिला संयोजक कुलदीप चौहान उपस्थित रहे। औरास, नवाबगंज, मियागंज, सफीपुर सहित अन्य विकासखंड में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। निराला पार्क के सामने प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान कार्यालय व जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में नेताजी की जयंती मनाई गई। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेकानंद पाठक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जनपद के प्रभारी मनोज तिवारी, पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।