पहले दिन हर स्कूल में दौ सौ पौधे रोपेंगे छात्र-छात्रा
पर्यावरण संरक्षण के लिए हरे पेड़ पौधे जरूरी है। यह हमारे जीवन में खुशहाली लाते हैं। यदि धरती पर पौधे न हों तो यह धरती बंजर हो जायेगी। कुछ इस संकल्प के साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2019-20 की पढ़ाई शुरू होगी। जिसे लेकर प्रत्येक विद्यालय में दौ सौ पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए डीआइओएस ने समस्त विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है। लक्ष्य के सापेक्ष पौधे कम रोपे जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
जागरण संवाददाता, उन्नाव: पर्यावरण संरक्षण के लिए हरे पेड़ पौधे जरूरी हैं। यह हमारे जीवन में खुशहाली लाते हैं। यदि धरती पर पौधे न हों तो यह धरती बंजर हो जाएगी। कुछ इस संकल्प के साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2019-20 की पढ़ाई शुरू होगी। जिसे लेकर प्रत्येक विद्यालय में दौ सौ पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए डीआइओएस ने समस्त विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है। लक्ष्य के सापेक्ष पौधे कम रोपे जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
डीआइओएस राकेश कुमार के अनुसार स्कूल परिसर में नीम, तुलसी, अशोक आदि पौधों को रोपने का कार्य किया जाएगा। इससे अलावा कैंपस में फुलवारी को बढ़ावा देने का कार्य 'ग्रीन स्कूल, क्लीन स्कूल' के तहत किया जाएगा। इसके अलावा 15 अगस्त पर वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। माध्यमिक के स्कूल-कॉलेज
राजकीय हाईस्कूल - 25
राजकीय इंटर कॉलेज - 03
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज - 09
सहायता प्राप्त कॉलेज - 58
वित्तविहीन स्कूल-कॉलेज - 285
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप