Move to Jagran APP

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों से रूबरू हुए छात्र-छात्रा

जागरण संवाददाता उन्नाव केंद्रीय विद्यालय दही चौकी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंत

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 05:03 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 05:03 PM (IST)
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों से रूबरू हुए छात्र-छात्रा
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों से रूबरू हुए छात्र-छात्रा

जागरण संवाददाता, उन्नाव: केंद्रीय विद्यालय दही चौकी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों से जोड़ा गया। वेबिनार के माध्यम से इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन समेत देश के नामी गिरामी खेल हस्तियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों को संदेश दिया।

loksabha election banner

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित वेबिनार की अध्यक्षता केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य महिपाल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद जरूरी है। खेल के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने की कवायद खेल शिक्षकों ने की। शिक्षक अश्विनी कुमार शुक्ल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों को खेल के प्रति जागरूक करने का कवायद साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, अंतर्राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ी रविकांत मिश्रा, मुकेश सब्बरवाल समेत नामी-गिरामी खेल हस्तियों ने विद्यार्थियों को जागरूक करने का भी कार्य किया। इस दौरान कोविड-19 कोरोना से बचाव के टिप्स भी दिए गए। उप प्राचार्य अजय सक्सेना, साधना समेत स्कूल का समस्त स्टाफ वेबिनार के जरिये मौजूद रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.