निलंबन के खिलाफ दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल
नगर पंचायत में कार्यरत दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित किए जाने पर बुधवार को सफाई कर्मी उबल पड़े थे। एक साथ समूह में निकलकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काम बंद करके हड़ताल की घोषणा कर दी थी। गुरुवार को सफाई कर्मियों की नाराजगी और बढ़ी। आक्रोशित कर्मियों ने नगर पंचायत के मुख्य द्वार पर ही कूड़ा फेंक दिया। इसके बाद धरने पर बैठकर नगर पंचायत को नारेबाजी करते हुए खरी खटी सुनाई। सफाई कर्मियों ने घोषण की है कि जब तक उनके साथियों का निलंबन वापस नहीं लिया जाता है हड़ताल जारी रहेगी।
संवाद सूत्र, नवाबगंज : नगर पंचायत में कार्यरत दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित किए जाने पर बुधवार को सफाई कर्मी उबल पड़े। एक साथ समूह में निकल कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काम बंद करके हड़ताल की घोषणा कर दी थी। गुरुवार को सफाई कर्मियों की नाराजगी और बढ़ी। आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर पंचायत के मुख्य द्वार पर ही कूड़ा फेंक दिया। इसके बाद धरने पर बैठकर नगर पंचायत को नारेबाजी करते हुए खरी खटी सुनाई। सफाई कर्मियों ने घोषणा की है कि जब तक उनके साथियों का निलंबन वापस नहीं लिया जाता है, हड़ताल जारी रहेगी।
सफाई कर्मियों का कहना है कि निलंबित साथियों को 11 महीने से वेतन न देकर केवल परेशान किया जा रहा है। वहीं ईओ अनिल कुमार ने बताया कि दो कर्मचारी काम की बजाय केवल नेतागीरी कर रहे थे। उनको निलंबित किया गया है। उनके मुताबिक किसी का भी वेतन बकाया नहीं है। जब भी कोई सफाई की शिकायत आती है तो उसकी भी सुनवाई नहीं होती, समय से कर्मचारी आते नहीं है। नगर को स्वच्छ रखने की भी जिम्मेदारी है और यदि काम नही करेंगे तो कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं नगर पंचायत नवाबगंज के गेट पर सभी सफाई कर्मचारी सुबह से ही बैठ गये। उनका कहना था कि बगैर कारण बताए दो कर्मचारी रज्जनलाल और रामदीन को निलंबित कर दिया गया है। जो आउटसोर्सिग में काम कर रहे हैं। उनको वेतन नहीं मिला और किसी का भी एरियर नहीं मिला है। इसको लेकर अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा है। जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी कोई काम नहीं किया जाएगा।