सपा जनादेश यात्रा की तैयारियों में जुटी
जागरण संवाददाता उन्नाव सपा ने राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज की जनादेश यात्रा के स्वागत की
जागरण संवाददाता, उन्नाव : सपा ने राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज की जनादेश यात्रा के स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी कार्यालय में गुरुवार को मासिक बैठक में यात्रा की तैयारियों पर रायशुमारी की गई। जिलाध्यक्ष ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है।
सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बताया कि 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज जनादेश यात्रा लेकर उन्नाव आएंगे। नार्मल स्कूल मैदान में सभा होगी। जिलाध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्ष को जल्द से जल्द वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर सेक्टर व बूथ पर वही कार्यकर्ता बस्ता लगाएगा जो दोनों डोज लगवा चुका होगा। बैठक में पूर्व विधायक उदय राज यादव, बदलू खा, रामकुमार एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, जिला महासचिव सुरेश पाल, कृपाशंकर सिंह, इरशाद खां, अभिनव कुमार, अनिरुद्ध चंदेल, प्रभा यादव, रामबरन कुरील, स्वरित चौधरी, रामबहादुर यादव आदि मौजूद रहे।