हादसे में टेंपो सवार छह सवारियां घायल, हालत गंभीर
संवाद सूत्र, अचलगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग पर दो वाहनों की सीधी भिड़ंत में विक्रम में
संवाद सूत्र, अचलगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग पर दो वाहनों की सीधी भिड़ंत में विक्रम में बैठी छह सवारियां चोटहिल हो गई। चार को स्थानीय अस्पताल और दो गंभीर को जिला अस्पताल निजी वाहन से भेजकर भर्ती कराया गया है। काफी देर तक फोन करने के बाद भी यहां पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। शुक्रवार अपरान्ह आजाद मार्ग पर उन्नाव की ओर एक विक्रम सवारियां लेकर आ रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे एक चौपहिया वाहन ने बंथर निकट छतुरिहा कुंआ में टेंपो को टक्कर मार दी। इससे विक्रम में बैठी छह सवारियां घायल हो गईं। चीख पुकार सुन राहगीरों व खेतों में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर विक्रम में फंसे घायल यात्रियों को निकाल कर डायल 100 व 102 एंबुलेंस को फोन से सूचित किया। घंटों बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। दो घायलों को एक विक्रम से जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में विनय ¨सह (15) पुत्र जयपाल ¨सह ब्रिलियंट स्कूल का कक्षा छह का छात्र है। बंथर निवासी रुस्तम अली को एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। विक्रम चालक बृजेंद्र ¨सह सहित तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।