आग लगने से दुकान और गृहस्थी का सामान जला
थाना बिहार अंतर्गत ग्राम मूरतपुर में शुक्रवार को छप्पर में आग लगने स किराने की दुकान का पूरा समान जलकर खाक हो गया। वहीं छप्पर के भीतर रखी गृहस्थी का सामान भी जल गया। आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो सका।
संवाद सहयोगी, पाटन : थाना बिहार अंतर्गत ग्राम मूरतपुर में शुक्रवार को छप्पर में आग लगने से किराने की दुकान का पूरा समान जलकर खाक हो गया। वहीं छप्पर के भीतर रखी गृहस्थी का सामान भी जल गया। आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो सका।
भगवंतनगर चैनपुर मार्ग पर ग्राम मूरतपुर में पवन कुमार पुत्र ईश्वरदीन किराने की दुकान करता है। दुकान से जोड़कर छप्पर रखकर पवन वहीं पर रहता भी है। शुक्रवार करीब दो बजे अचानक छप्पर में आग लग गई। जब तक दुकानदार आग से छप्पर को बचाने का प्रयास करता आग ने दुकान को भी अपने चपेट में ले लिया। इसके बाद आग ने भीषण रूप ले लिया। आस-पास के लोगो ने अथक परिश्रम कर आग पर काबू पाया। आग से दुकान का सारा सामान और घर की गृहस्थी जलकर खाक हो गयी। पीड़ित पवन कुमार के अनुसार आग से एक लाख से अधिक का समान जल गया। आग किस कारण लगी इस पर पवन भी कोई जानकारी नहीं दे सका।