मासूमों की मौत के जिम्मेदारों को मिलेगी सजा
संवाद सहयोगी, शुक्लागंज : बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में बच्चों की मौत के जिम्मेदारों को
संवाद सहयोगी, शुक्लागंज : बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में बच्चों की मौत के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषी चाहे जो भी हो, उसे सजा जरूर मिलेगी। कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यह कहा। उनका शुक्लागंज के मरहला चौराहे पर भाजपाइयों ने जोशीला स्वागत किया। पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के तहत कानपुर के नवाबगंज स्थित चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी में रविवार को कार्यक्रम आयोजित था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी गृह मंत्रालय के सदस्य शुभेंदु शेखर के साथ आजाद मार्ग से बैराज मार्ग होते हुए कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके स्वागत में उमड़ा था। स्वागत कार्य के बीच पत्रकारों से सुधांशु त्रिवेदी रूबरू हुए। गोरखपुर की घटना को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब उन्हें दिया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर सरकार संवेदनशील है। मामले की जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। करीब पांच मिनट तक वह स्वागत स्थल पर रुके। इसके बाद कानपुर रवाना हो गए। प्रमोद त्रिवेदी, एसपी दीक्षित, शैलेंद्र त्रिपाठी, रविशंकर शुक्ला, बीडी त्रिपाठी, प्रखर श्रीवास्तव, नंदू शुक्ला, आशुतोष शुक्ला आदि उपस्थित थे।