Move to Jagran APP

राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों की जागरूकता के लिए निकली रैली

राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में सम्राट अशोक क्लब द्वारा जन चेतना यात्रा निकाली गई। इस दौरान राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों के सम्मान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 11:32 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:20 AM (IST)
राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों की जागरूकता के लिए निकली रैली
राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों की जागरूकता के लिए निकली रैली

जागरण संवाददाता, उन्नाव : राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में सम्राट अशोक क्लब द्वारा जन चेतना यात्रा निकाली गई। इस दौरान राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों के सम्मान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

loksabha election banner

जन चेतना यात्रा के मुख्य अतिथि विधि भूषण मौर्य ने झंडारोहण कर तिरंगा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय शत्रुघ्न सिंह शाक्य भी मौजूद रहे। यात्रा की शुरुआत अशोक शांति उपवन बुध विहार गदनखेड़ा से जिला अस्पताल बड़ा चौराहा आवास विकास होते हुए कानपुर-लखनऊ बाईपास पर पहुंच कर गोष्ठी में तब्दील हुई। यात्रा में सभी राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह की भव्य झांकी निकाली गई। साथ ही राष्ट्रीय प्रतीक के सम्मान से जुड़े हुए कार्यक्रम के विषय पर जानकारी दी गई। यात्रा में मुख्य रूप से अध्यक्ष हरीश प्रियदर्शी, एएल बौद्ध, दीपक कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, अरुण कुमार कुशवाहा, शिशिर कुशवाहा, विकास मौर्य, रश्मि कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा, शिवाकांत मौर्य, राहुल कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, संत प्रकाश, सुमित गुप्ता, मनीष, जगन्नाथ बौद्ध, सुधा, सत्यम, गौरव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.