युवाओं में झलका श्रीकृष्ण प्रेम
श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर निकाली श्रीकृष्ण वाहिनी रैली में उमड़ी भीड़ शनिवार को शहर के लोकनगर से श्रीकृष्ण वाहिनी द्वारा श्रीकृष्ण रैली निकाली गई। रैली में शामिल बाइक सवार युवाओं ने रैली में जय श्रीराम का भी नारा गुंजाया। रैली में शामिल दो बाइक आपस में भिड़गई इससे तीन लोग घायल भी हो गए। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विशाल वाहन यात्रा का आयोजन किया गया ।
जागरण संवाददाता, उन्नाव : श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शनिवार को शहर में श्रीकृष्ण रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में शमिल युवा जय कन्हैयालाल का गगन भेदी जयघोष करते चल रहे थे। युवाओं की श्रीकृष्ण भक्ति से शहर दोपहर तक कृष्णमय रहा। श्रीकृष्ण रैली में शामिल बाइक सवार युवाओं ने रैली में जय श्रीराम का भी नारा गुंजायमान रहा।
लोकनगर स्थित चौधरी खजान सिंह द्वार से पूर्व राज्य मंत्री सुधीर रावत ने हरी झंडी दिखाकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर निकाली गई रैली को रवाना किया। श्रीकृष्ण रैली में बड़ी संख्या में बाइक सवार युवक शामिल रहे। भगवा और श्रीकृष्ण वाहिनी लिखे पीले झंडा लिए बाइक सवार युवा जय कन्हैयालाल की, नटवर नागर की जय का गगन भेदी जयघोष करते चल रहे थे। लोकनगर से पूरन नगर, सिविल लाइन, आइबीपी पुल, पीतांबर नगर,आवास विकास, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, टेंपो स्टैंड तिराहा से होते हुए लोक नगर आकर समाप्त हुई ।
यात्रा मार्गों में कई स्थानों पर कृष्ण भक्तों ने प्रसाद वितरण भी किया। कृष्णा वाहिनी जिला अध्यक्ष विराज यादव (लकी यादव) ने कहा कि गीता में भगवान श्री कृष्ण के दिये उपदेश के मार्ग पर चलकर ही वैश्विक शांति एवं समृद्धि स्थापित हो सकती है।
बजरंग दल विभाग संयोजक रघुवंश मणि त्रिवेदी, राजा यादव, धीरेन्द्र यादव, साधु यादव, अनिल सिंह, विजय पाल यादव, नेत्र पाल यादव, ब्रजेन्द्र यादव, अंशु यादव समेत कृष्ण भक्त शामिल रहे।
उधर दूसरी श्रीकृष्ण शोभायात्रा आदर्शनगर शेखपुर नहर से निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। आदर्शनगर से छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा आवास विकास कालोनी होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा का नेतृत्व भाजपा आइटी सेल के लोक सभा संयोजक विनय सिंह ने किया। यात्रा में राहुल द्विवेदी, सुशील रावत, अनुराग यादव, नितिन पांडेय, रिजवान अहमद, भोला सिंह, मयंक दीक्षित, जतीन चौधरी आदि शामिल रहे।
दो बाइक भिड़ी, तीन घायल
रैली में शामिल बाइकों में दो बाइक आपस में टकरा गई। इससे उन पर सवार तीन युवक घायल हो गए। साथी उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां से वह मलहम पट्टी करा घर चले गए।