केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी तेज
संवाद सूत्र भगवंतनगर भगवंतनगर में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां
संवाद सूत्र, भगवंतनगर : भगवंतनगर में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। मंगलवार को स्थानीय आरआरबीएन इंटर कॉलेज परिसर में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने तैयारियों की समीक्षा की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की।
मंगलवार शाम करीब तीन बजे स्थानीय आरआरबीएन इंटर कॉलेज पहुंचे क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने क्षेत्रीय भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की आगामी 10 मार्च को होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। जनसभा के दौरान व्यवस्था और भीड़ जुटाने के लिए जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला को क्षेत्रीय नेताओं व जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, योगेश बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य आशीष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमेरपुर शिव बहादुर लोधी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कल्लू तिवारी सेक्टर संयोजक रितेश अवस्थी रहे।
-----------------
गृहमंत्री करेंगे मन की बात
- केंद्र सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह आगामी 10 मार्च को स्थानी आरआरबीएन इंटर कॉलेज परिसर से जनसभा को संबोधित करने के बाद ब्लॉक सुमेरपुर के गांव अकवारा के मजरा बाजपाई खेड़ा में लोगों से संवाद करेंगे, यह जानकारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला ने दी।