शहर में एक साथ दो राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पुलिस सतर्क
गुरुवार को भाजपा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए रामलीला मैदान व शहर के जीआइसी ग्राउंड पहुंचेंगे। दोनों माननीयों के एक साथ शहर में होने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ी हैं। हलांकि पुलिस ने दोनों कार्यक्रमों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ गैर जिलों से भी पुलिस तैनात की गई है। इसके साथ दोनों स्थानों पर पैरामिलिट्री का पहरा भी बैठाया गया है।
जागरण संवाददाता, उन्नाव: गुरुवार को भाजपा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए रामलीला मैदान व शहर के जीआइसी ग्राउंड पहुंचेंगे। दोनों माननीयों के एक साथ शहर में होने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ी हैं। हलांकि पुलिस ने दोनों कार्यक्रमों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ गैर जिलों से भी पुलिस तैनात की गई है। इसके साथ दोनों स्थानों पर पैरामिलिट्री का पहरा भी बैठाया गया है।
डीएम देवेंद्र कुमार द्वारा जारी सरकारी कार्यक्रम के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हेलीकॉप्टर गुरुवार दोपहर 1.25 बजे रामलीला ग्राउंड में उतरेगा। चुनावी जनसभा को संबोधित कर वह 2.30 पर अयोध्या को निकलेंगे। इसी तरह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार दोपहर 3.50 बजे जीआइसी ग्राउंड पहुंचेगे। सभा को संबोधित कर वह 4.45 बजे लखनऊ को रवाना होंगे। पुलिस के लिए दोनों माननीयों की सुरक्षा कड़ी चुनौती होगी। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
----------
यह होगी सुरक्षा
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा में पांच सीओ, 9 एसएचओ, 10 इंस्पेक्टर, 60 उपनिरीक्षक, चार महिला उपनिरीक्षक, 200 कांस्टेबल व 50 महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीआरपीएफ जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। इसी तरह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा में पांच सीओ के साथ 7 एसएचओ, 8 इंस्पेक्टर, 50 उपनिरीक्षक समेत अन्य फोर्स तैनात किया गया है। यहां भी पैरामिलिट्री और खुफिया का पहरा होगा।
------------
दोपहर 12 बजे से रहेगा रूट डायवर्जन
- रामलीला ग्राउंड में होने वाली वाली जनसभा के लिए मगरवारा से आने वाले वाहनों को गांधी नगर तिराहा तक नहीं जाने दिया जाएगा। गदनखेड़ा से आने वाले छोटे बड़े चौपहिया वाहनों को शहर के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को की पार्किंग पुराने रामलीला मैदान में होगी। अखिलेश की जनसभा में दोपहर 2 बजे से रूट डायवर्जन रहेगा। अचलगंज तिराहा से किसी भी बड़े वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उधर रैली में आने वाले वाहनों को कब्बाखेड़ा, चांदमारी और नार्मल स्कूल मैदान में रोक दिया जाएगा। हरदोई ओवरब्रिज से आने वाले वाहनों को सीधे दोस्ती नगर से हरदोई निकाला जाएगा।