एआरएम की जांच में यात्री सुविधाएं फेल
जागरण संवाददाता, उन्नाव: नगर बस स्टेशन से लेकर अन्य स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाली सहूलियतें का
जागरण संवाददाता, उन्नाव: नगर बस स्टेशन से लेकर अन्य स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाली सहूलियतें कागजों में दम तोड़ रही हैं। न तो पेयजल सुविधा है न बैठने की समूचित व्यवस्था। यह तमाम कमियां एआरएम को औचक निरीक्षण में मिली। बांगरमऊ स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान तल्ख दिखा। जो भी कमियां मिली हैं, उन्हें दूर करने के आदेश स्टेशन प्रभारियों को उन्होंने दिया। शुक्रवार को उन्होंने अन्य स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं को परखा।
यात्रा किराये में बढ़ोत्तरी कर खुद को संभालने में जुटा उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम यात्री सुविधाओं के नाम पर भी मनमानी कर रहा है। जीर्णोद्धार की बाट जहां स्टेशन जोह रहे हैं, वहीं टूटी टोंटियां सुधारी नहीं जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ रही है। स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं का जायजा एआरएम आरके उपाध्याय ने लिया। उन्होंने बताया कि तमाम यात्री सुविधाएं देखरेख न होने से बदहाल हो चुकी है। सबसे ज्यादा दुश्वारी शौचालय और पेयजल को लेकर है। यात्रियों के बैठने के लिए बैंच की समूचित व्यवस्था नहीं है। धीरे-धीरे इन समस्त कमियों को दूर किया जाएगा। नगर के बस स्टेशन पर भी शौचालय की दशा बदली जाएगी।