कोतवाली व पालिका में भारत के संविधान की ली गई शपथ
संवाद सहयोगी शुक्लागंज भारत के संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को शुक्लागंज में नगर पालिक
संवाद सहयोगी, शुक्लागंज: भारत के संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को शुक्लागंज में नगर पालिका ऑफिस व गंगाघाट कोतवाली में संविधान की एकता व अखंडता की की शपथ ली गई। नगर पालिका परिसर में ईओ ने पालिका कर्मचारियों को कर्तव्य व निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ ग्रहण कराई। वहीं कोतवाली गंगाघाट में पुलिस कर्मियों ने संविधान व सत्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण की। भारत के संविधान की शपथ लेने के अवसर पर बताया गया कि वह संविधान के अनुरूप ही कार्य करें। संविधान के विरुद्ध आचरण करने वालों के विरुद्ध ही कानूनी कार्रवाई होती है। संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण के दौरान ईओ सुनील मिश्रा ने कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा व कर्तव्य परायणता का पाठ पढ़ाया। वहीं गंगाघाट कोतवाल अरविद कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों को कर्तव्य व सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
..........
शक्तिशाली एवं सामर्थ्यवान राष्ट्र के निर्माण की दिलायी 'शपथ'
जागरण संवाददाता, उन्नाव: गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पर स्कूल-कॉलेज, रेलवे स्टेशन व शिक्षा भवन में कार्यक्रम हुए। राजकीय इंटर कॉलेज , अटल बिहारी इंटर कॉलेज सहित माध्यमिक, उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र और छात्राओं को शक्तिशाली एवं सामर्थ्यवान राष्ट्र के निर्माण की शपथ दिलायी गई।
संविधान दिवस पर उन्नाव जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर देश की अखंडता एवं प्रभुता संपन्नता को स्मरण करते हुए संविधान की उद्देशिका का पठन किया गया। कोविड-19 को ²ष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम हुए। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने कहा कि भारत का गरिमामयी संविधान राष्ट्र के विकास एवं प्रगति की धुरी है। प्रत्येक भारतवासी का कर्त्तव्य है कि भारतीय संविधान के प्रति पूर्ण आस्था से समर्पित रहते हुए दर्शाए गए मार्ग पर चलकर शक्तिशाली एवं सामर्थ्यवान राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।