विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 30 सितंबर अंतिम तिथि

Published: Sat, 05 Sep 2026 11:08 AM (IST)

जवाहर नवोदय विद्यालय, उन्नाव में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9 और 11 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, उन्नाव। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या प्रतिमा पुरी ने बताया है कि शैक्षिक वर्ष 2027-28 के लिए कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में रिक्त सीटों को भरने के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (एलईएसटी-2027) के माध्यम से प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।

आनलाइन पंजीकरण के लिए कक्षा 9 में प्रवेश के लिए के लिए http://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11 के लिए http://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक ही आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया है कि कक्षा 9 में आवेदन के लिए छात्र जनपद उन्नाव के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए। छात्र जनपद उन्नाव का मूल निवासी होना चाहिए तथा छात्र की जन्म तिथि 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के मध्य होना चाहिए।

इसी प्रकार कक्षा 11 में आवेदन के लिए छात्र का जनपद उन्नाव के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10 में अध्ययनरत होना चाहिए। छात्र जनपद उन्नाव का मूल निवासी होना चाहिए तथा छात्र की जन्म तिथि 01 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के मध्य होना चाहिए।