Honour killing: उन्नाव में अवयस्क प्रेमी युगल फांसी के फंदे से लटके मिले
उन्नाव के माधोखेरा में अवयस्क प्रेमी युगल गांव के बाहर फांसी के फंदे पर लटके मिले। मामले को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। हत्याकर लटकाने की बात भी है।
उन्नाव (जेएनएन)। उन्नाव जिले माधोखेरा में अवयस्क प्रेमी युगल गांव के बाहर फांसी के फंदे पर लटके मिले। वजह स्पष्ट नहीं हो पाने के कारण मामले को लेकर गांव में अलग-अलग चर्चाएं हैं। अधिकांश लोग इसे आनर किलिंग से जोड़ रहे हैं। मौके की परिस्थितियों को लेकर चर्चाओं के मुंह फिलहाल खुले हैं।
यह भी पढ़ें-परिजनों के राजी न होने पर प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी
विवरण के मुताबिक आज सुबह अजगैन थाना क्षेत्र के ग्रांम माधोखेरा में अल्प वयस्क लड़की लड़के को गांव के बाहर एक बाग में अलग-अलग पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा गया। इसके बाद वहां गांव और आसपास के गांवों की भीड़ जुट गई। कुछ दुःख जताने वाले तो कुछ कयास लगाने वाले भी थे। कुछ लोग देखकर बोले एक न हो सके तो जान दे दी। कुछ बोले घरवाले राजी नहीं थे।इन्हीं चर्चाओं के बीच एक दोनों को मारकर लटका दिए जाने की है। लड़की कोमल की उम्र 16 साल है। वहीं लड़के कैलाश रावत की उम्र 17 साल बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- चुनाव 2017: आजम खां की भाजपा को दो टूक-दूसरों के धर्म में टांग अड़ाना छोडि़ए