Move to Jagran APP

महादेव की बरात में आए हजारों बराती

जागरण संवाददाता उन्नाव महा शिवरात्रि पर सोमवार को परंपरागत रूप से विशाल शिवशोभा यात्रा

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 11:33 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 11:33 PM (IST)
महादेव की बरात में आए हजारों बराती
महादेव की बरात में आए हजारों बराती

जागरण संवाददाता, उन्नाव : महा शिवरात्रि पर सोमवार को परंपरागत रूप से विशाल शिवशोभा यात्रा निकाली गई। महादेव की बरात में शामिल होने के लिए शिवभक्तों की आस्था का अपार जन सैलाब उमड़ पड़ा। बारात में पांच सैकड़ा से अधिक देवी देवताओं की झांकियां शामिल थी, तो हाथी और घोड़ा के साथ गाजा बाजा भी। झांकियों में बाल रूप में बाबा भोलेनाथ व माता पार्वती पालकी पर सवार थीं तो राम-लक्ष्मण और माता सीता भी साथ थीं। बरात में सैनिकों के पराक्रम को दर्शाने वाली झांकियां आकर्षण बढ़ा रहीं थी। भूत पिशाच का रूप धारण कर नाचते गाते भक्त शिवगणों की याद दिला रहे थे। बम-बम भोले, बोल बम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान था। बरातियों का शिवभक्तों ने जनाती बनकर स्वागत किया।

loksabha election banner

शिव शोभायात्रा समिति संयोजक राजकुमार निगम कमला मैदान से शिव बरात लेकर आगे बढ़े। परंपरागत रूप से बरात का श्रीगणेश आईबीपी चौराहा पर सांसद साक्षी महराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, विधायक बृजेश रावत, डीएम देवेंद्र पांडेय, एसपी एमपी वर्मा ने संयुक्त रूप से गजानन रूप हाथी का पूजन कर किया। स्वामी रामस्वरूप ब्रम्हचारी ने वेद मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। बरात के स्वागत का सिलसिला आईबीपी चौराहे से शुरू हुआ। नगर पालिका रोड कसाई चौराहा से यात्रा धवन रोड पहुंची तो यहां कदम-कदम पर फल, मिठाई आदि वितरित करने की होड़ लग गई। बड़ा चौराहा पर बरात मुड़ी जनाती के रूप में अगवानी के लिए मौजूद यात्रा संयोजक राजकुमार निगम, विनोद शर्मा, श्रीकांत शुक्ल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, मनोज निगम, आदि ने कन्या पक्ष की भूमिका में बरातियों को शिवनामी भेंट कर स्वागत किया। बड़ा चौराहा पर भक्तों ने बरातियों के लिए भव्य भोजन का प्रबंध किया था। झंडेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजन किया गया। बड़ा चौराहा से गांधीनगर तिराहे तक जलपान और भोजन के साथ अटूट प्रसाद वितरण का सिलसिला चला। शिव बरात छोटा चौराहा होते हुए गांधीनगर तिराहे गई जहां से कालेज रोड होते हुए वापस छोटे चौराहा आई। बरात जिस भी रास्ते से निकल रही थी बरातियों के स्वागत में शिवभक्त मोर्चा संभाले थे। सुंदर टाकीज, छिपियाना तिराहे पर भी बरात का जोरदार स्वागत हुआ। शिव बरात पुरानी बाजार, भूरी देवी, भरत मिलाप, बाबूगंज व होते हुए देर शाम वापस झंडेश्वर मंदिर आई जहां समापन हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.