Move to Jagran APP

बाइक रैली में कमल खिलाओ, कांग्रेस भगाओ का ऐलान

जागरण संवाददाता, उन्नाव: सांसद हरि सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने कहा हमारी सरकारों ने काम

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:21 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:21 PM (IST)
बाइक रैली में कमल खिलाओ, कांग्रेस भगाओ का ऐलान
बाइक रैली में कमल खिलाओ, कांग्रेस भगाओ का ऐलान

जागरण संवाददाता, उन्नाव: सांसद हरि सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने कहा हमारी सरकारों ने काम किया है। कार्यकर्ताओं का मनोबल और जोश बढ़ा है। अब कार्यकर्ता कांग्रेस मुक्त भारत बनाने और सारे देश में कमल खिलाने का संकल्प लेकर मैदान में उतरे हैं। बाइक रैली भी इसी का हिस्सा है। मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज की रैली में दिखा दिया है।

loksabha election banner

भाजपा प्रांतीय संगठन के आह्वान पर शनिवार को जिले के सभी विधासभा क्षेत्रों से बाइक रैली दोपहर करीब 12 बजे से शहर के रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान सांसद साक्षी महराज भी भाजपा की बाइक रैली में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश और रैली में उमड़ी भीड़ इस बात की गवाह है, भाजपा सारे देश में कमल खिलाएगी। भाजपा प्रभारी सांसद अशोक बाजपेई, लोकसभा प्रभारी अजीत प्रताप ¨सह, जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धि जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। रामलीला मैदान में रैली का शुभारंभ करने से पूर्व सदर विधायक विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक बृजेश रावत, सफीपुर विधायक बंबालाल, पुरवा विधायक अनिल ¨सह ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर उनसे गांव गांव जाकर सरकार की उपलब्धि गिनाने को कहा। सांसद और विधायकों की अगुवाई में जोश से लबरेज कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से बाइक रैली शुरु की जो गांधीनगर तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए आवास विकास बाईपास तिराहा पहुंची। यहां से वापस शास्त्री पार्क, हरदोई ओवरब्रिज होते हुए जीआइसी मैदान आई जहां उसका समापन हुआ। समापन पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा मै यहां आए एक-एक कार्यकर्ता के साथ अपने तीनों मंडल अध्यक्षों नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, अंकुर शुक्ला, अमित त्रिपाठी व प्रमोद ¨सह, प्रदीप ¨सह, भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण मिश्र का आभार जताया। कमल संदेश बाइक रैली में लोकसभा संयोजक सरोज ¨सह चौहान, महामंत्री अनुराग अवस्थी, उपाध्यक्ष संजय शुक्ल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

विधायकों ने दौड़ाई बाइक: लग्जरी वाहनों का काफिला लेकर चलने वाले सांसद और विधायक भी कमल संदेश बाइक रैली में बाइक पर सवार ही नहीं हुए बल्कि स्वयं बाइक चलाई। सदर विधायक पंकज गुप्ता की बाइक पर ही सांसद सवार रहे।

आवागमन रहा बाधित: बाइक रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ने से शहर की यातायात व्यवस्था पंगु हो गई। गांधीनगर तिराहे से लेकर बड़ा चौराहा तक जाम लगा रहा इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रैली समापन के बाद डीएम का काफिला भी जाम में फंस गया। वहीं हरदोई ओवरब्रिज भी लोगों को एक घंटे से अधिक समय तक जाम से दो चार होना पड़ा।

हेलमेट की हुई अनदेखी

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि रैली में कार्यकर्ता हेलमेट लगाएं, लेकिन सत्ता के जोश से लवरेज कार्यकर्ता से लेकर नेता तक किसी को हेलमेट लगाना याद नहीं रहा। लोग यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने की चर्चा करते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.