संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव
संवाद सूत्र, आसीवन : दैनिक क्रिया को खेत पर गयी किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पेड़ स
संवाद सूत्र, आसीवन : दैनिक क्रिया को खेत पर गयी किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसीवन के गेगलामऊ गांव निवासी रामनारायण की 15 वर्षीय किशोरी लक्ष्मी देवी मंगलवार को भोर पहर शौच के लिए निकली थी। काफी समय बाद वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच ग्रामीणों ने बरहा कला के आम के बाग में दुपट्टे से शव पेड़ से लटके होने की जानकारी दी। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। भाई सरोज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि लक्ष्मी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि ग्रामीणों में कुछ और ही चर्चाएं हो रही थी। लक्ष्मी की मौत से मां सरोजनी का रो-रोकर बुरा हाल था।