नवरात्र के छठे दिन कात्यायनी स्वरूपा देवी का हुआ पूजन
जागरण संवाददाता उन्नाव गुरुवार को घरों से लेकर मंदिरों तक कात्यायनी स्वरूपा देवी मां की
जागरण संवाददाता, उन्नाव : गुरुवार को घरों से लेकर मंदिरों तक कात्यायनी स्वरूपा देवी मां की पूजा-अर्चना की गई। मां के दर्शन को भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों में मुंडन व कर्ण छेदन संस्कार हुए। वहीं एबी नगर में घर पर मां की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया।
शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों और मां चंडिका देवी धाम, कुशहरी देवी में भक्तों ने मां के दर्शन किए। घरों पर मां दुर्गा का विधि विधान से पूजन हुआ। एबी नगर में दिनेश शर्मा के घर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई। कल्याणी देवी मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। कोविड गाइडलाइन के कारण इस बार नवरात्र में भीड़ नहीं है वहीं कम भक्त ही मंदिर में पूजा के लिए आ रहे हैं। अधिकतर लोग घर में ही पूजा कर रहे हैं।
सुरक्षा में लगी रही पुलिस
मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोविड की गाइडलाइन को लेकर मंदिरों के बाहर पुलिस का भी पहरा रहा। मंदिर आने वाले लोगों को पुलिस कर्मी मास्क लगाने को लेकर कहते दिखे। वहीं पुजारियों ने भी लोगों को मास्क के उपयोग करने के लिए कहा। भीड़ न हो, इसके लेकर पुजारी द्वारा सूचना भी दी जाती रही।