यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जापानी इंसेफेलाइटिस ने किशोरी से छीन ली आंखों की रोशनी
जागरण संवाददाता, उन्नाव: जापानी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित किशोरी के आंखों की रोशनी चली गई

जागरण संवाददाता, उन्नाव: जापानी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित किशोरी के आंखों की रोशनी चली गई। वह अपने ननिहाल अजगैन के नवाबगंज में रह रही है। मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग के डॉक्टरों की टीम ने पीड़ित किशोरी के ननिहाल पहुंच परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर फा¨गग और दवा का छिड़काव कराया।
कानपुर के भगवतदासघाट निवासी पप्पू उपाध्याय की पुत्री रीता (16) की फरवरी माह में तबियत खराब हुई वह कानपुर के ही एक निजी डॉक्टर से इलाज कराती रही। मार्च माह में वह अपने नाना प्रेमशंकर दीक्षित निवासी दुर्गागंज नवाबगंज अजगैन के यहां आ गई। जहां 22 मार्च को फिर तबियत खराब होने पर परिवार के लोगों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद वह ठीक तो हो गई पर उसकी आंखों की रोशनी चली गई। मेडिकल कालेज द्वारा कराई गई जांच में जापानी इंसेफेलाइटिस होने की पुष्टि हुई। मेडिकल कालेज से इसकी रिपोर्ट सीएमओ को दी गई। सीएमओ डॉ. लालता प्रसाद के निर्देश डॉ. आरएस मिश्र, डॉ. रविकुमार यादव के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम ने नवाबगंज पहुंच जेई पीड़ित किशोरी और उसके घर में रही नानी, छोटे भाई का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
