किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
संवाद सहयोगी, पुरवा: मंगलवार को विकासखंड के ग्राम अहमदाबाद ग्रांट में कृषि विभाग द्वारा आयोि
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 06:55 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पुरवा: मंगलवार को विकासखंड के ग्राम अहमदाबाद ग्रांट में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में सीडीओ ने किसानों के लिए क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी लेते हुए धान की फसल का अवलोकन किया।
सीडीओ प्रेमरंजन ¨सह ने किसानों से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही फसलों के बारे में भी पूछताछ की। जिसके बाद धान की फसल का अवलोकन किया। गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को फसलों के बारे में बारीकी से जानकारी दी। वहीं सीडीओ ने ब्लाक के ग्राम मिर्जापुर सुम्हारी में ग्राम प्रधान संतोष पाल के साथ धान की फसल का अवलोकन किया। इस दौरान कृषि उपनिदेशक नन्द किशोर, भूमि संरक्षण अधिकारी डीके वर्मा आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें