बच्चा बदलने से एसएनसीयू में हंगामा
जागरण संवाददाता, उन्नाव : सिक न्यूबार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही
जागरण संवाददाता, उन्नाव : सिक न्यूबार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही एक प्रसूता के लिए मुसीबत बन गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चा बदलकर उसे लड़का के स्थान पर लड़की दे दी। लड़के के बजाय गोद में लड़की देख प्रसूता के होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने लापरवाही को लेकर ड्यूटी पर रहे डॉक्टर से विरोध दर्ज कराया। जब चूक का एहसास हुआ तो दोनों बच्चे उनकी मां के पास पहुंचाए गए।
हुआ यह कि सपना पत्नी महेश निवासी राजेपुर आवास विकास को महिला जिला अस्पताल में प्रसव हुआ था। उसने बेटे को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्चा बीमार हो गया, इससे उसे एसएनसीयू में भर्ती करा दिया गया। सपना कंगारू मदर केयर रूम में भर्ती थी। बच्चे को वार्मर मशीन पर रख दिया गया। वहीं अलका नाम की दूसरी प्रसूता की बच्ची भर्ती थी। मध्याह्न बाद महिला स्वास्थ्य कर्मी बच्चे को मां को देकर चली गई। सपना उसे दूध पिलाने चली तो देखा बच्चा उसका नहीं था। लड़का की जगह उसकी गोद में स्वास्थ्य कर्मी लड़की दे गई थी, यह देख उसके होश उड़ गए। परिवार के लोग ऑनन-फानन डॉक्टर के पास पहुंचे और बच्चा बदल जाने की सूचना दी। इससे डाक्टर और एसएनसीयू के स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गई। गनीमत रही अलका भी भर्ती थी इससे दोनों बच्चों को उनकी मां के हवाले कर मामला शांत कराया गया। एसएनसीयू डॉ. अर¨वद आनंद ने कहाकि सपना के बच्चे को वार्मर पर रखने के लिए लाया गया था। वार्ड आया धोखे से अलका का बच्चा दे आई थी। सपना ने बच्चा अपना न होने की बात बताई इस पर अलका से उसका बच्चा दिला दिया।