हत्या के मुकदमे में समझौता को लेकर पूर्व महिला प्रधान के साथ मारपीट
संवाद सूत्र औरास आठ वर्ष पहले पूर्व प्रधान के पति की हत्या के मुकदमे में समझौते का दबाव बन
संवाद सूत्र, औरास : आठ वर्ष पहले पूर्व प्रधान के पति की हत्या के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने गए युवकों ने घर में घुसकर महिला पूर्व प्रधान के साथ मारपीट की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
औरास थाना क्षेत्र के हाजीपुर गोसा गांव निवासी पूर्व प्रधान रामप्यारी के पति पारस पाल की रुपयों के लेनदेन के विवाद में जनवरी 2012 में हत्या कर दी गई थी। इसमें संजय सिंह हत्या का आरोपित निकला था। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। कुछ वर्षों बाद संजय सिंह को न्यायालय से जमानत मिल गई थी। उन्नाव कोर्ट से न्याय न मिलने पर स्वजन ने हाईकोर्ट में अपील की थी। पीड़िता राम प्यारी का आरोप है कि उक्त मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए शुक्रवार देर शाम संजय अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। स्वजन के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। इसके बाद संजय सिंह और उसके साथियों को जमकर पीटा गया। शुक्रवार देर रात रामप्यारी ने थाने पहुंच कर संजय सिंह व प्रदीप सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट की तहरीर दी। संजय सिंह का कहना कि उनको पीटा गया, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। थाना प्रभारी राजबहादुर ने बताया कि संजय सिंह व प्रदीप समेत दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पीड़िता के स्वजन ने जान का खतरा बता आरोपितों के खिलाफ शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र देने की बात कही है।