शुक्लागंज में कोरोना से पांच लोग हुए स्वस्थ
संवाद सहयोगी शुक्लागंज नगर में गुरुवार को पांच लोग कोरोना से और स्वस्थ हुए हैं। वहीं एंट
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 12:37 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 12:37 AM (IST)
संवाद सहयोगी, शुक्लागंज : नगर में गुरुवार को पांच लोग कोरोना से और स्वस्थ हुए हैं। वहीं एंटीजन जांच में सुभाष नगर की रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला संक्रमित निकली है। जिसे होम आइसोलेट किया गया है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 625 तक पहुंच गई है। संक्रमितों की संख्या 707 हो गई है। नगर में गुरुवार को 188 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई, जिसमें एक केस को छोड़कर कोई पॉजिटिव नहीं मिला। 33 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। त्योहार के दृष्टिगत तैयार किए गए माइक्रो प्लान के तहत सबसे पहले 43 ई-रिक्शा व टेंपो चालकों की एंटीजन जांच हुई। जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं निकला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें