Move to Jagran APP

सुखलालखेड़ा गोलीकांड में शामिल पांच आरोपित गिरफ्तार

बीती नौ मार्च को होली जलने के बाद सुखलालखेड़ा में हुए गोलीकांड में दोनों पक्षों के तीन लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से गंगाघाट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को वांछित चल रहे पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 10:23 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 10:23 PM (IST)
सुखलालखेड़ा गोलीकांड में शामिल पांच आरोपित गिरफ्तार
सुखलालखेड़ा गोलीकांड में शामिल पांच आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, शुक्लागंज : बीती नौ मार्च को होली जलने के बाद सुखलालखेड़ा में हुए गोलीकांड में दोनों पक्षों के तीन लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से गंगाघाट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को वांछित चल रहे पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

गंगाघाट कोतवाल सतीश कुमार गौतम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों में मनोहर व जमुना पुत्र गण बिहारी, सुक्खा पुत्र मथुरी, शत्रुघ्न उर्फ गुंडा स्वामी पुत्र पुत्तीलाल व रानी पत्नी सुक्खा सभी निवासी सुखलाल खेड़ा को शुक्रवार भोर पहर साढ़े पांच बजे गंगा बैराज मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। आला कत्ल में एक अदद खून से सना बांका पहले ही बरामद किया जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में गंगाघाट कोतवाल सतीश कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल राजेंद्र मिश्रा, अरुण कुमार उपाध्याय, फिरोज अहमद, कांस्टेबल अखिलेश मिश्रा और हिमांशु चौधरी, कृष्णकांत, आकांक्षा रानी आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.