यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fire On Railway Track: कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर ट्रैक किनारे पतावर में लगी भीषण आग, रोकी गई ट्रेनें
यूपी में कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर बुधवार दोपहर आग लगने की वजह से कई ट्रेनों के पहिए थम गए। भीषण ...और पढ़ें

शुक्लागंज (उन्नाव), जेएनएन। कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर छमकनाली पुलिया नंबर 108 के निकट बुधवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे डाउन लाइन पर ट्रैक किनारे पतावर में भीषण आग लग गई। जिससे लखनऊ जा रही एलकेएम 42 मिनट तक रुकी रही। उसके बाद किसी तरह एलकेएम रवाना हुई।
उसके बाद राजरानी एक्सप्रेस को धीमी गति से निकाला गया। आग प्रचंड होते देख दो बजे छमकनाली पुलिया के पास लाल झंडी लगाकर एक मालगाड़ी को रोक दिया गया। आरपीएफ, ट्रैकमैन, कीमैन सभी आग बुझाने में जुटे रहे। रास्ता न मिल पाने के कारण दमकल गाड़ी लगभग आधे घंटे तक भटकती रही।
