Move to Jagran APP

किसानों के प्रदर्शन से उन्नाव-पुरवा व हरदोई मार्ग पर जाम

जागरण टीम उन्नाव कृषि सुधार की दिशा में सरकार के अध्यादेशों के विरोध में भारतीय किस

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:07 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 06:07 PM (IST)
किसानों के प्रदर्शन से उन्नाव-पुरवा व हरदोई मार्ग पर जाम
किसानों के प्रदर्शन से उन्नाव-पुरवा व हरदोई मार्ग पर जाम

जागरण टीम, उन्नाव: कृषि सुधार की दिशा में सरकार के अध्यादेशों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट नेताओं ने शुक्रवार को सड़कों पर आकर धरना प्रदर्शन किया। दही चौकी पुरवा मोड़ के मुख्य मार्ग पर किसानों का धरना वाहन सवारों के लिए दुश्वारियों का कारण बना। यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी इस दौरान मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा था। किसानों को जैसे-तैसे समझाते हुए उनका धरना खत्म कराया। जाम के हालात उन्नाव-हरदोई मुख्य मार्ग सहित बांगरमऊ के मुख्य मार्गों पर देखने को मिला।

loksabha election banner

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि किसानों की समस्या को दूर न करते हुए सरकार उनकी परेशानी को और बढ़ा रही है। कृषि सुधार की दिशा में जो कदम उठाए जा रहे हैं उसे वापस लिया जाना चाहिए। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नन्हकू प्रसाद को किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन दिया। उधर, किसानों के सड़क पर आने की सूचना से पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे सभी को वहां से खदेड़ने के लिए सख्ती भी की। शांति व्यवस्था बनाए जाने की अपील किसानों के साथ यूनियन के पदाधिकारियों से की। सफीपुर में भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष रामसजीवन कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हरदोई-उन्नाव मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। सड़क मार्ग बाधित होने से वाहन सवारों को परेशानी हुई। पुलिस के समझाने पर किसान शांत हुए। यूनियन ने एसडीएम सत्यप्रिय सिंह को ज्ञापन दिया। बांगरमऊ व मौरावां सहित कई अन्य तहसीलों पर किसानों का मिला जुला प्रदर्शन रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.