Move to Jagran APP

किसान हो रहा भ्रष्टाचार का शिकार

जागरण संवाददाता, उन्नाव : प्रदेश सरकार ने किसानों को कर्ज माफी के नाम छला है। छोटे कर्म

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Nov 2017 08:41 PM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2017 08:41 PM (IST)
किसान हो रहा भ्रष्टाचार का शिकार
किसान हो रहा भ्रष्टाचार का शिकार

जागरण संवाददाता, उन्नाव : प्रदेश सरकार ने किसानों को कर्ज माफी के नाम छला है। छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारी तक बिना चढ़ावे के किसानों का काम नहीं कर रहे हैं। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है और किसान योजनाओं के नाम पर केवल छलावे का शिकार हो रहा है।

loksabha election banner

यह आरोप प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल ¨सह यादव ने लखनऊ से कानपुर जाते वक्त दही चौकी स्थित दिलीप यादव दीपू के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी के लिए किसानों का नाम तक तक पात्र सूची में नहीं शामिल हुआ जब तक उन्हें उसका मोल नहीं मिल गया। सपा नेता शिवपाल ने कहा कि 2019 के चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से अभियान में जुट जाएं। कार्यकर्ता निकाय चुनाव में भी अपने अपने प्रत्याशियों की मदद करें। इससे पहले दीपू यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं राजा यादव, वीरेंद्र यादव, राकेश यादव, राजेश यादव, गिरजा शंकर, मनोकांत मिश्र, सूरज ¨सह, हामिद अली, गुड्डू अली नीरज यादव आदि ने जोरदार स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.