Move to Jagran APP

फसल बर्बाद होने से सूनी हुई किसानों की दीपावली

संवाद सूत्र, नवाबगंज : विकास खंड के किसानों के लिए दीपों का त्योहार दीपावली गम लेकर आया है

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 10:59 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 10:59 PM (IST)
फसल बर्बाद होने से सूनी हुई किसानों की दीपावली
फसल बर्बाद होने से सूनी हुई किसानों की दीपावली

संवाद सूत्र, नवाबगंज : विकास खंड के किसानों के लिए दीपों का त्योहार दीपावली गम लेकर आया है। जो किसान धान की फसल अच्छी देख इस बार त्योहार में माता लक्ष्मी का आगमन होने की आस लगाए थे उनको निराशा ही हाथ लगी है। धान में रोग लगने से फसल 10 फीसद भी नहीं हो रही, जिससे किसान मायूस हैं। अब वह सरकार द्वारा किए गए फसल बीमा पर आस लगाए हैं।

loksabha election banner

क्षेत्र के काफी बड़े हिस्से में धान की फसल लगाई जाती है। यहां पर इसकी काफी अच्छी फसल होती है। इस बार बारिश भी अच्छी हुई और खेतों में फसल भी खड़ी थी। किसानों को आसा थी कि इस बार उनके घर भी लक्ष्मी की कृपा होगी और वह धूमधाम से त्योहार मना सकेंगे। लेकिन किसानोंकी खुशी उस समय काफूर हो गयी जब खेत कटने वाले हुए और उसमें रोग लगने से फसल 10 फीसद भी नहीं हो रही। इसमें उनकी लागत भी नही निकल रही। क्षेत्र के किसान महेश प्रसाद, प्रेमकुमार, हरिश्चंद्र, मेवालाल, अमर ¨सह, सुरेंद्र यादव, ठाकुर प्रसाद, सर्वजीत आदि किसानों का कहना है कि फसल नष्ट हो जाने से वह लोग बेहाल हैं। उनका कहना है कि अब तो उन्हें केवल सरकार का ही भरोसा है। अगर सरकार मदद करेगी तो उन लोगों को राहत मिलेगी नहीं तो उनकी हालत और खराब हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.