केरोसीन डाल खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत
संवाद सूत्र औरास खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने वाले युवक ने गुरुवार को इलाज के दौरान
संवाद सूत्र, औरास: खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने वाले युवक ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक के आग लगाने के बाद उसे देररात लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। औरास थानाक्षेत्र के अटिया गांव निवासी 45 वर्षीय बिजई पुत्र मैकू की मंगलवार को स्वजन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने घर में रखे केरोसिन की पिपिया खुद पर उड़ेलकर आग लगा ली थी। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया था। गंभीर हालत में स्वजन निजी वाहन से उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल ले गए जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। बुधवार देररात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराया और स्वजन के सिपुर्द कर दिया। शव लेकर गांव पहुंचे स्वजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। स्वजन ने बताया कि दिवंगत की शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।