महिला की हत्या करने के बाद चेहरा जलाया, कुत्तों ने नोंच डाला शव
मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास खाली प्लॉट में मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
जागरण संवाददाता, उन्नाव : शुक्रवार सुबह मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास कुत्तों के झुंड द्वारा एक महिला का शव नोंचे जाने पर सनसनी फैल गई। खाली प्लाट में फेंके गए शव का चेहरा जलाया गया था। हालात देख कर महिला से दुष्कर्म होने की आशका भी जताई जा रही है। हालाकि पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही ये पुष्ट हो सकेगा कि महिला से वहशियत हुई या नहीं। पुलिस को कोशिश शव की शिनाख्त कराने की है पर तीन घटों की मशक्कत के बाद भी वह कामयाब नहीं हो सकी।
सुबह मगरवारा रेलवे स्टेशन के सामने स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉट में महिला का शव पड़ा देखा, जिसको कुत्तों का झुंड नोंच रहा था। लोगों ने कुत्तों को भगाने के साथ ही पुलिस को इसकी खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम की मदद से सुराग तलाशने की कोशिश के साथ आसपास गाव के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास भी किया पर घटों बाद भी कामयाब नहीं हो सकी। चर्चा है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई और उसके बाद पहचान मिटाने के लिए शव को जला दिया गया। करीब एक सप्ताह पहले अजगैन में भी इसी तरह महिला का अधजला शव मिला था, जिसका अभी तक रहस्य नहीं खुल पाया। अब पुलिस ने शव की पहचान के लिए फिर से मशक्कत शुरू की है। सीओ उमेश चंद्र त्यागी ने भी मौके पर पहुंच जाच की है। सीओ की मानें तो घटना को बीती रात अंजाम दिया गया है। महिला का चेहरा बुरी तरह जला होने के साथ दाहिना हाथ कुत्ते नोच ले गए। उम्र करीब 30 वर्ष है और साड़ी के साथ पैर में बिछिया होने से उसके विवाहित होने का पता चला।