क्रिसमस की रही धूम, जिगल बेल से गूंजे गिरिजाघर
क्रिसमस पर शहर के मैथोडिस्ट चर्च बेथनी बिलीवर्स चर्च और सेंट लारेंस चर्च में मंगलवार रात 12 बजे सैकड़ों मोमबत्तियां एक साथ जगमगा उठी। वहीं च्जिगल बेल-जिगल बेल जिगल आल द वेलज् गीत गूंज उठा। घरों व गिरिजाघरों में च्आज पैदा मसीह हो गयाज् गीत ने सभी को प्रभु यीशु के जन्म की खुशी का अहसास कराया। रात भर हंसी खुशी की माहौल रहा तो बुधवार सुबह से गिरिजाघरों में कैंडिल जला प्रार्थना करने वालों की भीड़ रही। प्रार्थना सभाएं हुई और लोगों ने केक काटकर यीशु का जन्मदिन मनाया। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। पूरे दिन बधाइयों का दौर चलता रह। घरों में क्रिसमस ट्री को सजाया गया तथा एक दूसरे को केक और अन्य पकवान खिलाए गए।
जागरण संवाददाता, उन्नाव : क्रिसमस पर शहर के मैथोडिस्ट चर्च, बेथनी बिलीवर्स चर्च और सेंट लारेंस चर्च में मंगलवार रात 12 बजे सैकड़ों मोमबत्तियां एक साथ जगमगा उठी। वहीं 'जिगल बेल-जिगल बेल, जिगल आल द वेल' गीत गूंज उठा। घरों व गिरिजाघरों में 'आज पैदा मसीह हो गया' गीत ने सभी को प्रभु यीशु के जन्म की खुशी का अहसास कराया। रात भर हंसी खुशी की माहौल रहा तो बुधवार सुबह से गिरिजाघरों में कैंडिल जला प्रार्थना करने वालों की भीड़ रही। प्रार्थना सभाएं हुई और लोगों ने केक काटकर यीशु का जन्मदिन मनाया। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। पूरे दिन बधाइयों का दौर चलता रह। घरों में क्रिसमस ट्री को सजाया गया तथा एक दूसरे को केक और अन्य पकवान खिलाए गए।
बेथनी वेलफेयर सोसाइटी पीतांबर नगर में क्रिसमस समारोह की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। जिसमें मेरा प्रभु जन्मा, झूम कर बहार आई आदि गीत हुए। यीशु के जन्म से संबंधित नाटिका प्रस्तुत की गई। छोटे बच्चों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। सेंट लारेंस चर्च में बाइबिल का पाठ किया गया। प्रभु के धरती पर जन्म लेने के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। बुधवार को 10 बजते ही गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोग चर्च पहुंच सबसे पहले यीशु को कैंडिल जला श्रद्धांजलि दे रहे थे। जिसके बाद चर्च हाल में इंट्री कर यीशु को मत्था टेक प्रार्थना कर रहे थे। वहीं बड़ा चौराहा स्थित मेथोडिस्ट चर्च में मेले सा माहौल रहा। ईशू की याद में कैंडिल जलाए गए। शांति का संदेश देते हुए लोगों को इस दिन का महत्व बताया गया। मेथोडिस्ट चर्च के पादरी ने प्रार्थना सभा कराई। पादरी हीरालाल ने कहा कि क्रिसमस का संदेश है कि परमेश्वर हमसे दूर नहीं है। उसकी उपस्थिति हमारा साथ नहीं छोड़ती है। हम प्रार्थना के माध्यम से परमेश्वर से बात कर सकते हैं। वहीं चर्च हाल में भीड़ के बाद भी सन्नाटे का माहौल रहा। जो अनुशासन को दर्शा रहा था। इस दौरान एसपी विक्रांत वीर भी चर्च पहुंचे तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुबह से शाम तक चर्च पब्लिक की आवाजाही से गुलजार बने रहे। शाम की प्रार्थना सभा युवाओं में आकर्षण का केंद्र रही। युवाओं के साथ बच्चे भी कैंडिल जलाकर प्रार्थना करते नजर आए। उधर खस्ती कलीसिया सिविल लाइंस द्वारा एक लॉन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरुआत सीनियर पास्टर केके विमल ने प्रार्थना के साथ की। जिसमें आकाश, नेहा, विकास, निम्मी, पूजा नैंसी आदि ने प्रार्थना की।