Move to Jagran APP

Unnao : Google Map के गलत रास्ता बताने के कारण रेलिंग तोड़ सरियों के ढांचे में गिरी कार, बाल-बाल बचा युवक

उन्नाव में लोग हैरत में पड़ गए जब एक कार उन्हें निर्माणाधीन पुल के सरियो में फंसी दिखाई दी। कार सवार युवक ने बताया कि वह बनारस से हाथरस लौट रहा था और वह सही रास्ता जानने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहा था।

By Jagran NewsEdited By: Ekantar GuptaPublished: Sat, 26 Nov 2022 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 08:02 PM (IST)
Unnao : Google Map के गलत रास्ता बताने के कारण रेलिंग तोड़ सरियों के ढांचे में गिरी कार, बाल-बाल बचा युवक
उन्नाव में निर्माणधीन पुल के सरिया के ढांचे मे गिरी कार।

उन्नाव, जागरण संवाददाता। अचलगंज क्षेत्र में बनारस से अपने घर हाथरस लौट रहा कार सवार युवक भोर में  उन्नाव-रायबरेली हाईवे निर्माणाधीन होने से गूगल मैप लोकेशन के जरिये अचलगंज-पुरवा मार्ग से होकर आ रहा था। रास्ता भटकने से वह चपरी गांव के सामने पहुंच गया। यहां रोड चौड़ी होने से नहर पुल के बगल में दूसरे पुल का निर्माण हो रहा है। रफ्तार अधिक होने से कार रेलिंग तोड़कर निर्माणाधीन पुल के सरिया के ढांचे पर जा गिरी। 20 मीटर ऊपर निकली सरिया पर कार गिरने के बाद भी चालक को खरोंच तक नहीं आई। खुद को सुरक्षित देख वह किसी तरह कार से बाहर निकला। मौके पर पहुंचे ग्रामीण सरिया में कार फंसी देख हैरत में पड़ गए।

prime article banner

हाथरस निवासी कन्हैया पुत्र रणधीर सिंह निजी कार्य से गुरुवार को बनारस गए थे। शुक्रवार रात वहां से घर के लिए लौटे। कन्हैया ने बताया कि बनारस से ही उसने मोबाइल पर गूगल मैप के जरिए चलना शुरू किया। बनारस से 60 किमी आने पर हनुमानगंज से प्रयागराज जाने वाले रूट पर कार मोड़ दी। यहां से प्रयागराज फिर लखनऊ मोहलालगंज होते हुए मौरावां-पुरवा पहुंचे।

गूगल मैप के लिया सहारा

पुरवा से कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पहुंचने के लिए सीधा रास्ता था पर गूगल मैप के अनुसार अचलगंज जाने वाले मार्ग की ओर मुड़ गए। शनिवार भोर में साढ़े चार बजे कार अनियंत्रित होकर चपरी नहर पुल की रेलिंग से टकराकर निर्माणाधीन पुल के सरिया के ढांचे में जा गिरी। गनीमत रही कि पुल निर्माण होने के कारण नहर में पानी नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कन्हैया के अनुसार वहां कोई संकेतक न लगा होने से भी दुर्घटना हुई है। कार नीचे गिरने पर उसका पूरा शरीर कांप रहा था। शरीर में किसी तरह की चोट न देख बाहर निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने हाइड्रा की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया। कार में कोई खराबी न देख वह कार लेकर चला गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.