Move to Jagran APP

किसान विरोधी और समाज बांटने का कार्य कर रही भाजपा : जितिन

संवाद सूत्र फतेहपुर चौरासी (उन्नाव) बांगरमऊ उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता एव

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 12:42 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 12:42 AM (IST)
किसान विरोधी और समाज बांटने  का कार्य कर रही भाजपा : जितिन
किसान विरोधी और समाज बांटने का कार्य कर रही भाजपा : जितिन

संवाद सूत्र, फतेहपुर चौरासी (उन्नाव) : बांगरमऊ उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भाजपा पर धर्म की राजनीति कर समाज बांटने और किसान विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार को विकास से मतलब नहीं है। इस क्षेत्र में जो भी विकास हुआ, कांग्रेस शासन और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने ही किया है।

loksabha election banner

गुरुवार को ऊगू में पार्टी प्रत्याशी आरती बाजपेयी के समर्थन में जनसभा कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उपचुनाव निर्णय कर देगा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता खुश नहीं है। धान की खरीद भी नहीं हो रही है। किसान परेशान घूम रहे हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आनंद मिश्र, राहुल सिंह, कुलदीप शुक्ल आदि मौजूद रहे।

---

आजाद के स्मारक स्थल की बदहाल देख भावुक हुए

अचलगंज में चंद्रशेखर आजाद की कर्मस्थली बदरका पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। क्रांतिकारी अशफाक उल्ला से जोड़ते हुए शाहजहांपुर को भी आजाद की कर्मस्थली बताया। वह स्मारक स्थल की जीर्णशीर्ण दशा देखकर भावुक हो गए। इस मौके पर पार्टी के राजन शुक्ल, शंभू शुक्ल व राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

----

अचानक थोपे लॉकडाउन ने देश को परेशानी में डाला : राजीव शुक्ला

जासं, उन्नाव : कब्बाखेड़ा के एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा कि अचानक पूरे देश में लॉकडाउन लगाने से किसान, गरीब सबसे अधिक परेशान हुआ। प्रवासियों को मुसीबत सहनी पड़ी। देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई। बेरोजगारी बढ़ी है। प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। महिला अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बिहार चुनाव में महा गठबंधन इन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़ रहा है। कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग से मांग करती है कि उपचुनाव केंद्रीय पुलिस बल की सुरक्षा में कराए जाएं, क्योंकि प्रदेश सरकार चुनाव में धांधली कराने में लगी है। राजीव शुक्ला ने बसपा को भाजपा की बी टीम बताया। पूर्व राज्यसभा सदस्य बांगरमऊ उप चुनाव को लेकर फीड बैक लेने आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.