Move to Jagran APP

डेंगू से भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी की मौत

ए। लगातार उनका उपचार कराया गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर स्वजनों में चीखपुकार मच गई। स्वजन अमृता देवी के शव को पैतृक गांव कोतवाली तिर्वा के पतेरेपुर्वा ले गए। भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी शाक्य रेखा त्रिपाठी मनोज दुबे स

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 12:39 AM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 12:39 AM (IST)
डेंगू से भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी की मौत
डेंगू से भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी की मौत

संवाद सूत्र, तालग्राम (कन्नौज) : डेंगू से पीड़ित भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी ने 19 दिन बाद कानपुर में दम तोड़ दिया।

loksabha election banner

भाजपा के तालग्राम मंडल अध्यक्ष हरनाथ सिंह राजपूत मोहल्ला जयनगर में मेडिकल स्टोर का संचालन भी करते हैं। नौ नवंबर को 35 वर्षीय पत्नी को डेंगू बुखार आया। सीएससी पर भर्ती कराया गया। आराम न मिलने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहां भी हालत में सुधार न होने पर स्वजन कानपुर एक निजी नर्सिंग होम में ले गए। लगातार उनका उपचार कराया गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर स्वजनों में चीखपुकार मच गई। स्वजन अमृता देवी के शव को पैतृक गांव कोतवाली तिर्वा के पतेरेपुर्वा ले गए। भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी शाक्य, रेखा त्रिपाठी, मनोज दुबे सहित भाजपा नेताओं की भीड़ घर पर लग गई। पत्नी अमृता देवी के अलावा मंडल अध्यक्ष हरनाथ सिंह व दो पुत्र शिव प्रताप व उदय प्रताप को भी बुखार आया। उपचार के बाद वह सभी स्वस्थ हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.