Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार और मंहगाई पर विराम न लगा सकी भाजपा

जागरण संवाददाता उन्नाव समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव वरिष्ठ नेता राजन

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 05:57 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 05:57 PM (IST)
भ्रष्टाचार और मंहगाई पर विराम न लगा सकी भाजपा
भ्रष्टाचार और मंहगाई पर विराम न लगा सकी भाजपा

जागरण संवाददाता, उन्नाव : समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव वरिष्ठ नेता राजन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। भ्रष्टाचार और मंहगाई पर रोक लगाने का दावा कर सत्ता में आई भाजपा इन पर विराम नहीं लगा सकी। भाजपा विकास नहीं धर्म की राजनीति कर रही है।

loksabha election banner

सपा नेता रविवार को पालिका अध्यक्ष ऊषा कटियार के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर राजनीति करने से देश का कल्याण नहीं होगा। देश का उत्थान विकास से होगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्माण समाज मार्गदर्शक है, सपा उसे यथोचित सम्मान देने का काम करती आ रही है। जनेश्वर मिश्र पार्क और भगवान परशुराम की आदम कद मूर्ति लगवाने का काम सपा कर रही है। जो इस बात का प्रमाण है कि सपा ब्राह्माणों को सम्मान देती आ रही है। पत्रकारों से वार्ता के पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी बात की। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सपा नेता प्रशांत कटियार व युवा नेता सोनी सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह डोर- टू - डोर पार्टी की रीति नीति से आम लोगों को अवगत कराएं और भाजपा शासन काल की विफलताओं की जानकारी दें। सपा नेता सोनी परिहार, सपा व्यापार सभा के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्र, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बीघापुर अजीत सिंह बाबी, अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह, डीके मिश्र , पूर्व डीएसएन छात्रसंघ अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, रमन, अभिषेक वर्मा, जसवंत सिंह, शिवम शुक्ल, उदय प्रताप, ऋषि आदि ने सपा नेता त्रिवेदी का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.