यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Unnao News: उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार लोडर से भिड़ी बाइक, हादसे में दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत
Unnao Accident उन्नाव के सोहरामऊ कस्बे में देर रात लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही मोटरसाइकिल कस्बे में खड़े ...और पढ़ें

संसू, उन्नाव। सोहरामऊ कस्बे में देर रात लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही मोटरसाइकिल कस्बे में खड़े एक लोडर में पीछे से जा भिड़ी। बुलट पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को नवाबगंज सीएससी में चिकत्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के कल्याणपुर के निकट जगरानी निवासी बाइक सवार गौरव पाठक पुत्र गोविंद पाठक व उसका साथी विवेकानंद सोहरामऊ के मेडिकल कालेज में फार्मेसी इंचार्ज की नौकरी करते थे। गौरव के भाई हिमांशु पाठक ने बताया कि कुछ दिन पहले ही गौरव की नौकरी मेडिकल कालेज में लगी थी। वह सरस्वती मेडिकल कालेज में ही रहकर नौकरी करता था।
बुधवार देर रात लखनऊ से वापस सरस्वती मेडिकल कालेज जाते समय रास्ते में ही बाइक सोहरामऊ क्षेत्र में लोडर से टकरा गई। जिससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठे दोस्त विवेकानंद ने सीएचसी नवाबगंज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
