उन्नाव में छात्रा अनिका मिश्रा बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश
उन्नाव के बिहार थाने में कक्षा 11 की छात्रा अनिका मिश्रा एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनीं।

थाने के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।
HighLights
अनिका मिश्रा उन्नाव के बिहार थाने की एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं।
उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।
छात्रा ने थाने के कार्यालयों, हेल्प डेस्क और आवासों का निरीक्षण किया।
संवाद सहयोगी, पाटन(उन्नाव)। बिहार थाने में एक दिन के लिए अनिका मिश्रा थानाध्यक्ष बनीं। उन्होंने जहां पुलिसकर्मियों के पेच कसे, वहीं फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। लाल बहादुर पब्लिक इंटर कालेज भगवंत नगर की कक्षा 11 की छात्रा अनिका मिश्रा सुबह करीब 10:00 बजे थाने पहुंचकर थाना अध्यक्ष का चार्ज ग्रहण किया।
नवागत थाना अध्यक्ष अनिका मिश्रा को एस ओ राहुल सिंह ने अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उसके बाद एक दिन के लिए थाना अध्यक्ष बनी बालिका ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद एसओ से पुलिस संबंधी जानकारी ली। महिला सिपाहियों को भी निर्देशित किया।
जिसके बाद छात्रा ने कार्यालयों, महिला हेल्प डेस्क, हवालात का निरीक्षण करने के बाद आरक्षियों के आवास का भी निरीक्षण किया तथा उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार, रेखा दुबे, विद्यालय के प्रबंधक शुभांशु सिंह आदि मौजूद थे।
