Move to Jagran APP

बदली के बाद आसमान से बरसी आग

मंगलवार को सुबह की शुरुआत सूरज के नर्म तेवरों से हुई। छिटपुट बदली के बीच सूरज की किरणें सुबह 11 बजे तक मंद रहीं इसलिए तापमान 35 से आगे नहीं बढ़ा। हालांकि इसके बाद बदली छंटी और सूरज ने तपिश बिखेर दी। कड़ी धूप के कारण महज दो घंटे बाद दोपहर एक बजे ही पारा चढ़कर 42 पर जा पहुंचा। जो शाम 445 तक 45 डिग्री हो गया। इसके बाद फिर सूरज पर बादलों का कब्जा हुआ लेकिन पारे में विशेष नरमी नही आई। तेज हवाओं ने धूल के साथ लू के थपेड़ों का अहसास करा दिया। जिससे आमजनमानस परेशान रहा। शाम 6 बजे तक बादल बने रहे लेकिन बरसात के आसार नहीं नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 07:22 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 07:22 PM (IST)
बदली के बाद आसमान से बरसी आग
बदली के बाद आसमान से बरसी आग

जागरण संवाददाता, उन्नाव : मंगलवार को सुबह की शुरुआत सूरज के नर्म तेवरों से हुई। छिटपुट बदली के बीच सूरज की किरणें सुबह 11 बजे तक मंद रहीं, इसलिए तापमान 35 से आगे नहीं बढ़ा। हालांकि इसके बाद बदली छटी और सूरज ने तपिश बिखेर दी। कड़ी धूप के कारण महज दो घंटे बाद दोपहर एक बजे ही पारा चढ़कर 42 पर जा पहुंचा। जो शाम 4:45 तक 45 डिग्री हो गया। इसके बाद फिर सूरज पर बादलों का कब्जा हुआ, लेकिन पारे में विशेष नरमी नहीं आई। तेज हवाओं ने धूल के साथ लू के थपेड़ों का अहसास करा दिया। जिससे आम जनमानस परेशान रहा। शाम 6 बजे तक बादल बने रहे, लेकिन बरसात के आसार नहीं नजर आए।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने 23 से 26 मई तक आंधी और पानी के आसार बताए थे। जिसका प्रभाव मंगलवार को होते-होते रह गया। आसमान में बादलों के साथ सूरज ने भी अपनी मौजूदगी बनाए रखी। जिससे सुबह 11 बजे तक जहां गर्मी से कुछ राहत रही। वहीं बादल छंटते ही हुई कड़ी धूप ने तापमान को तेजी के साथ बढ़ा दिया। दोपहर एक बजे पारा 42 डिग्री हो गया। इसके बाद सूरज के तेवरों में नरमी नहीं दिखी। शाम 5 बजे पारा 45 डिग्री हो गया। इसके बाद फिर बादलों ने सूरज को घेर लिया। जिसके बाद तेज हवाएं चलीं और लगभग आंधी जैसा नजारा शहर में देखा गया। धूल भरी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। हवा में गरमी के कारण ले के थपेड़े लगते रहे। तेज हवाओं के साथ बरसात नही हुई। इस बीच जनता को थोड़ी राहत जरूर हुई।

----------------

गिरा, चढ़ा और फिर गिरा पारा

- मंगलवार को तापमान में गिरावट के बीच एक बार चढ़ाव आया। जिसमें सुबह 9 बजे पारा 34 रहा जो 11 बजे 35 पर पहुंचा। इसके बाद पारे में चढ़ावा आया। एक बजे 42, 3 बजे 44 और शाम पांच बजे 45 डिग्री तक पारा पहुंच गया। इसके बाद गिरावट आई। शाम 6 बजे पारा दो डिग्री गिरकर 43 पर आ गया। इसके बाद शाम 7 बजे पारा 41 डिग्री हो गया। इसके बाद रात नौ बजे पारा 38 डिग्री तापमान पर दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.